साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…..

Must Read

सक्ती, सक्ती थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपये है, बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि साईं मंदिर से भगवान साईं का मुकुट चोरी हो गया है और चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सतीश दुबे पिता महेश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान पिता लछन राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में 500 ग्राम वजन का चांदी का मुकुट, कीमत करीब 95,000 रुपये विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया।घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के बयान तथा विवेचना में मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Latest News

सक्ती पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकीता शर्मा ने थाना बाराद्वार का किया आकस्मिक निरीक्षण….

सक्ती, 22 मई को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ( भा.पु.से. ) द्वारा थाना बाराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण कर...

More Articles Like This