Wednesday, February 11, 2026

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा शतरंज महिला प्रतियोगिता में बना उपविजेता…..

Must Read

कोरबा, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिक्षेत्र स्तरीय शतरंज ( महिला पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 5/01/26 को किया गया इस प्रतियोगिता में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा. कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा. शासकीय ग्राम्य भारतीय महाविद्यालय हरदी बाजार. शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली. शासकीय महाविद्यालप दीपका. श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा. शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालयकोरबा. की टीमों ने भाग लिया‌

इस प्रतियोगिता में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की महिला शतरंज टीम मे कु श्रुति.कु भारती. कु आयुषी. कु जसप्रीत. कु खुशी. ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया महाविद्यालय की एक छात्रा कु जसप्रीत का चयन राज्य स्तरीय शतरंज (महिला पुरुष) प्रतियोगिता जो की महतं लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर में 21 /1/ 26 से 22/ 1 /26 तक आयोजित होनी है इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन एवं श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सी ए अखिलेश अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा ने चयनीत छात्रा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक राजेश सिंह.मुनेश्वर. रुपेश थे इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ बोगी शंकरराव, सुमित, सत्येंद्र, राजकुमारी मरकाम, अनिमा तिर्की, क्रीडा सहायक साहनी चौहान,मनोज उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी प्रतियोगिता के संगठन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी गौरी वानखेड़े के द्वारा दी गई।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This