Wednesday, February 11, 2026

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न…….

Must Read

कोरबा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्धता प्राप्त श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 2/9 2025 को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रा.से. यो के प्रतिक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महाविद्यालय की छात्रा गायत्री के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र कौशिक स्वदेशी जागरण मंच प्रांत युवा आयाम प्रमुख एवं भृगु अवस्थी संभाग प्रभारी स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ एवं वाय के तिवारी जिला संगठक कोरबा राष्ट्रीय सेवा योजना कोरबा, वैभव ठक्कर, विजय श्रीवास एवं स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े दीपक साहू महाविद्यालय परिवार के समस्त सहायक प्राध्यापक और 300 से अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित हुई।

मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र कौशिक ने कहा आज का युवा स्वदेशी जागरण मंच से जुड़कर हमारे भारत में रोजगार के लिए अन्य युवाओं को भी प्रेरित करने का काम कर रहे हैं विदेशी सामान को ना अपना कर स्वदेशी सामान को अपनाएं। भारत देश में युवाओं को रोजगार के लिए लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योग के महत्व को समझाते हुए लाखों युवाओं को रोजगार मिलता है। वाय के तिवारी ने कहा भारत मां को नमन और स्वदेशी ही चलन एवं वर्तमान देश में युवाओं के समक्ष रोजगार एक बहुत बड़ी चुनौती है राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में भी श्री तिवारी जी ने छात्रों को अवगत कराया। दीपक साहू ने कहा की कार्ययोजना बनाकर एवं बेसिक स्किल जानकर ही हम इस स्वावलंबी भारत अभियान के स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। डॉ देवेन्द्र कौशिक के द्वारा स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन पर जागरण मंच द्वारा प्रकाशित पुस्तिका प्राचार्य डॉ मनोज झा तथा जिला संगठक वाय के तिवारी को भेंट किया गया।

महाविद्यालय परिवार के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण तथा आभार ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेड़े ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय की वरिष्ठ स्वयं सेविकाओं ने क्रमशः कु रेणुका, बिंदिया, प्रिया शिवांगी, प्रभजोत, गीतू कुसुम आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This