श्रवण यंत्र बना नई जिंदगी की सौगात, फिर सुनाई देने लगी अपनों की आवाज……

Must Read

कोरबा,कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत ग्राम चौराभाठा, दोंगामा, नोनबिर्रा निवासी 68 वर्षीय परस बाई, पति स्वर्गीय बूंद राम को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।परस बाई लंबे समय से सुनने में कठिनाई का सामना कर रही थीं। कानों से ठीक से सुनाई नहीं देने के कारण उन्हें परिवार के सदस्यों की बातें समझने, लोगों से संवाद करने और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन किया था। आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निःशुल्क श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।
श्रवण यंत्र लगाते ही परस बाई ने अपने परिवार की आवाजें स्पष्ट रूप से सुनीं। वर्षों बाद अपनों की आवाज सुनकर उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं और चेहरे पर मुस्कान लौट आई। अब वे आत्मविश्वास के साथ लोगों से बातचीत कर रही हैं, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं तथा पहले की अपेक्षा अधिक सहज और खुशहाल जीवन जी रही हैं।भावुक होकर परस बाई ने कहा, “यह कान की मशीन मेरे लिए नई जिंदगी का उपहार है। अब मैं अपने परिवार और आसपास की दुनिया की आवाजें फिर से सुन पा रही हूँ। इसके लिए मैं जिला प्रशासन, कलेक्टर कुणाल दुदावत तथा समाज कल्याण विभाग की हृदय से आभारी हूँ।”


Latest News

जिला कोरबा में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ……

कोरबा,केन्द्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय District Stakeholder Consultation...

More Articles Like This