श्रद्धा महला मण्डल द्वारा 262 निविदा कामगारों को बांटे गए कंबल…..

Must Read

बिलासपुर, आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 को एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा पूनम मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा निविदा कामगारों को कंबल वितरित किए गए। नेहरू शताब्दी नगर स्थित तुलसी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में 262 निविदा कामगारों को कंबल भेंट किए गए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल हमारे मेहनती निविदा कामगारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस वर्ष हम देख रहे हैं कि ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और हमें आशा है कि हमारे इस प्रयास से हमारे इन निविदा कामगार भाइयों-बहनों को लाभ होगा। कंबल मिलने से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नज़र आई। लाभार्थियों ने इस प्रयास के लिए मण्डल को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल की सम्मानित मार्गदर्शिकाएँ इप्शिता दास, हसीना कुमार और विनिता जैन साथ में कमिटी मेंबर और मंडल सदस्याएं उपस्थित रहीं।


Latest News

प्रेस रिपोर्टर क्लब का भव्य पुष्प होली मिलन समारोह हुआ संपन्न……

बिलासपुर, संगठन विस्तार पर आपसी चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य के तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर संगठन द्वारा पुष्प...

More Articles Like This