वन अधिकार पट्टे के लिए राशि मांगने पर होगी कड़ी कार्यवाही,पाली एसडीएम ने बैठक लेकर निःशुल्क वितरण के दिए निर्देश…..

Must Read

कोरबा, वन अधिकार पट्टों के वितरण पूर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली सुश्री रूचि शार्दुल की अध्यक्षता में अनुविभाग पाली अंतर्गत के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक आहूत की गई ।

बैठक में सर्व राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि, वन अधिकार पट्टों का वितरण पूर्ण रूप से निःशुल्क किया जाना है, यदि उक्त कार्य में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या राशि की मांग की जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो, प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अथवा व्यक्ति के विरूद्ध त्वरित रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This