कोरबा के एनटीपीसी जमनीपाली स्थित लक्ष्मी डेयरी में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है, यहां नास्ता करने पहुंचे ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया, लोगों ने डेयरी संचालक को जमकर फटकार लगाई।
कोरबा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। एनटीपीसी जमनीपाली स्थित लक्ष्मी डेयरी में ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार चंद्र भूषण चंद्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रसोई में गंदगी, अव्यवस्था मिलने से डेयरी की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मौके की जांच के बाद कार्रवाई भी की गई। सवाल यह है कि आखिर लोगों को परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है? खाद्य सुरक्षा में ऐसी लापरवाही आखिर कब तक?
फिलहाल लक्ष्मी डेयरी में सामने आई इन अनियमितताओं ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ़ सफाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है,अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है, और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
















