राष्ट्रीय स्तर के नटरंग चैप्टर-2 में चमकी कोरबा की प्रतिभा: अमोहा शुक्ला ने कथक में प्रथम स्थान किया हासिल……

Must Read

कोरबा, संगीत कला अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम “नटरंग चैप्टर-2” रंगमंदिर ऑडिटोरियम में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा कार्यक्रम कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के माइनर वर्ग में एनजीएसएल, एनटीपीसी कोरबा की होनहार छात्रा अमोहा शुक्ला ने अपने शानदार कथक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। उनकी सशक्त प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, लयबद्धता और तकनीकी कौशल ने निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा सहित पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

अमोहा शुक्ला, रितु राहुल शुक्ला की पुत्री हैं और वे कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्रसिद्ध गुरु रंजीत नायक से प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, समर्पण और गुरु का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायक मंडल ने अमोहा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
अमोहा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजनों, विद्यालय एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दी हैं।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This