राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एनटीपीसी शिव मंदिर में किया रूद्राभिषेक..

Must Read

कोरबा:- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित शिव मंदिर पहुंचकर रूद्राभिषेक किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सपत्निक रेणु अग्रवाल के साथ सबसे पहले श्रद्धा एवं विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद दुग्ध एवं जल से रूद्राभिषेक कर अनुष्ठान कराया। रूद्राभिषेक लगभग एक-सवा घण्टे तक चला। रूद्राभिषेक के बाद आरती हुई और अंत में प्रसाद वितरण कराया गया। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों के कल्याण, समृद्धि, सुख शांति, प्रगति, दिर्घायु, ऐश्वर्य आदि के लिए भगवान शिवजी से प्रार्थना की।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र तिवारी, सुधीर जैन, विनोद अग्रवाल, विवेक लाण्डे, विनोद अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील पटेल, अरूण वर्मा, रोपा तिर्की, वीरसाय, रामायण दास, भरत कंवर, डॉ. एल. पी. साहू, अंतराम प्रजापति, डॉ. डी. आर. नेताम, संजय अग्रवाल, मनीराम साहू, सत्येन्द्र ठाकुर, देवीदयाल तिवारी, तारकेश्वरी शर्मा, अनिता कंवर, सीमा कुर्रे, बिसाहू दास, देवीदयाल तिवारी, भुनेश्वर दुबे, ज्योति साहू, रमेश नवरंग, रमेश दास महंत, रामु पाण्डेय, नटवर जायसवाल, छत्रपाल कुर्रे, मोनु ठाकुर, रतन यादव, सुदीप्तो चक्रवर्ती, एवं पत्रकार बंधु सहित एनटीपीसी के ई.डी. श्री राव, सीएसआर. प्रमुख श्री देशमुख, पी.आर.ओ. श्री जोगी उपस्थित थे।


Latest News

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचवटी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन……

कोरबा ,छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तत्वाधान में 15 मार्च को...

More Articles Like This