Friday, February 13, 2026

राजभाषा पखवाड़ा-2024 अंतर्गत श्रद्धा महिला मंडल हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, विजयी पुरस्कृत हुए……

Must Read

बिलासपुर,राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत 18 सितंबर को एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा और उपाध्यक्षा संगीता कापरी मार्गदर्शिकाएं इप्शिता दास, हसीना कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई ।

इस प्रतियोगिता में श्रद्धा महिला मंडल की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे से 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
बहुसंख्य प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर दिपिका साहू, दूसरे स्थान पर चंपा यादव और तीसरे स्थान पर डॉ आशा रॉय रही। श्रद्धा मंडल अध्यक्षा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

इस निबंध प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागी पूनम सिंह, अन्नापूर्ण ठाकुर, नीलम पांडे, मोना जॉली, डॉ स्मिता निगम, किरण उपाध्याय और सुनीता कुमारी श्रीवास्तव थी।
निर्णायक की भूमिका में डॉ.सानिश चंद्र और पीयूष मिश्र थे। इस कार्यक्रम में महिलामंडल की पूरी कमेटी की सदस्या भी मौजूद रही। “हिंदी सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है” के संदेश को सार्थक करते हुए यह कार्यक्रम उत्साह और उत्सव माहौल में मनाया गया।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This