मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण…..

Must Read

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 12 जून को कोरबा जिले के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किये जा रहे तैयारियो के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और दिशा निर्देश दिये।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्थल पर मुख्य मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर कोरबा संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एडीएम मनोज बंजारे, एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

न्यूक्लियस क्लब में नौ दिवसीय गरबा एवं डांडिया उत्सव का समापन,

मुख्य अतिथि शत्रुघ्न बेहरा ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पारंपरिक रंगों में सराबोर रहा उत्सव... कोरबा, एनटीपीसी कोरबा के न्यूक्लियस...

More Articles Like This