कोरबा, महापौर संजूदेवी राजपूत सहित महिला पार्षदों ने जिला जेल पहुंचकर कैदियों को रक्षासूत्र बाधा, उन्होने कैदी भाईयों से वचन लिया कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेगें, जिससे उन्हें वापस फिर कभी जेल जाने की नौबत आए।
विगत दिनों महापौर संजूदेवी राजपूत की पहल पर जिला जेल में रक्षा सूत्र कार्यक्रम रखा गया। महापौर श्रीमती राजपूत के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा की महिला पार्षदों ने जिला जेल पहुंचकर जेल में बंद कैदियों को राखी बांधी, उनका हालचाल जाना तथा कैदी भाईयों के सुखद भविष्य की कामना करते हुये उनसे वचन लिया कि वे भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें पुनः वापस फिर कभी जेल जाने की नौबत आए। इस अवसर महापौर श्रीमती राजपूत के साथ एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, पार्षद धनश्री साहू, प्रभा राठौर, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, चन्द्रकली जायसवाल, चंदादेवी, सुलोचना यादव, सीमा कर्ष, हारबाई यादव, सरिता कौशिक आदि ने कैदियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग व जेलर अमित साहू उपस्थित थे।















