Thursday, February 12, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के सघन दौरे से S.I.R. अभियान रफ्तार पर……

Must Read

कोरबा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आज कोसाबाड़ी मंडल के विभिन्न बूथों रामपुर, खरमोरा, पोड़ीबहार, रिस्दी विरेन्द्र आर.पी.नगर के लगभग 20 बूथो का सघन मैदानी निरीक्षण करते हुए S.I.R. अभियान को नई गति और दिशा प्रदान की। उन्होंने बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठन सुदृढ़ीकरण पर सार्थक चर्चा की।

हर कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी बनकर कार्य करे – गोपाल मोदी,

S.I.R. को लेकर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा की सबसे मजबूत संगठन वही है, जिसके बूथ मजबूत हों। S.I.R. अभियान सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारे विजय के संकल्प का आधार है।हर कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी बनकर कार्य करे, मतदाता सूची की एक-एक जानकारी हमारी प्राथमिकता हो। भाजपा का विजय पथ बूथ से ही शुरू होता है और आप सब उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता,

निरीक्षण अभियान में कोसाबाड़ी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण भागीदारी निभाई जिनमें मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, आईटी सेल जिला संयोजक अजय चंद्रा, बीएलए 1 अमीलाल चौहान, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This