भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम,भव्य आयोजन के साथ मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं…..

Must Read

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, आस्था और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिन की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुँवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर सेवा भाव के साथ फलों का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका जन्मदिन भव्य और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला के चरणों में नमन, जनकल्याण की कामना..

बाद में उन्होंने कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल संग विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। दिनभर भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोपाल मोदी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस बार उनका जन्मदिन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में शुभकामना संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिससे उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। गोपाल मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत समाज सेवा से की। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा दी। उनकी संवादशील कार्यशैली और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच ने उन्हें एक लोकप्रिय सामाजिक नेतृत्व के रूप में स्थापित किया। परिवहन क्षेत्र में भी उनकी अलग पहचान रही है। ऑटो संघ के संरक्षक के रूप में उन्होंने चालकों और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा उनके हितों की आवाज बनने का प्रयास किया। यही कारण है कि वे केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय और सहज व्यक्तित्व के रूप में भी पहचाने जाते हैं।


Latest News

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक…

कोरबा ,सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के बेहतर पालन सुनिश्चित करने कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस...

More Articles Like This