पूरे प्रदेश में नकली पनीर/ एनालॉग पनीर के क्रय विक्रय संग्रह प्रतिबंध उपरांत जिले में सघन जांच प्रारंभ…..

Must Read

कोरबा,कोरबा जिले में खाद्य आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देश पर 2 अगस्त 26 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत, संघर्ष मिश्रा के द्वारा सघन जांच अभियान प्रारंभ कर दिया गया है इसी क्रम मे कोरबा जिला में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान में वंदना सेल्स, वचन मिल्क पार्लर, अलंकार डेयरी, गणेश डेयरी, प्रभात डेयरी, रवि डेयरी, संतोष डेयरी,सर्वमंगला डेयरी आदि फर्मों का जांच किया गया कही भी एनालॉग पनीर नहीं पाया गया खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा इस संबंध में नकली पनीर के क्रय विक्रय उपयोग करते पाए जाने पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी विभाग द्वारा जारी की गई।

” जिले के समस्त हलवाई/ कैटरर जो कि शादी पार्टी/ बड़े भोज कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होकर सेवा देते हैं उन्हें भी हिदायत दी है कि वे भी अधिनियम के प्रावधान के अनुसार निर्धारित लाइसेंस लेकर ही उक्त कार्य का संपादन करे तथा एनालॉग पनीर का उपयोग ना करें।


Latest News

बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ…..

कोरबा, बालको नगर, कैंसर का पता चलना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। लेकिन मध्य भारत के कई...

More Articles Like This