पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता,एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम ने बिलासपुर रीजन को 6 अंकों से हराया ……

Must Read

कोरबा, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम ने 6 अंकों से जीत लिया है। फाइनल मैच में कोरबा पश्चिम ने बिलासपुर रीजन को 25-19 से हराया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने विजेता टीम कोरबा पश्चिम को शील्ड सौंपा। रनर का खिताब बिलासपुर के नाम रहा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने कोरबा पश्चिम की टीम के अभूतपूर्व खेल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके. पांडे, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी पाठक और परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या ने खिलाड़ियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मैदान पर स्पर्धा जीतने की खुशी खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ दिख रही थी। कोरबा पश्चिम से मनरूप कंवर को आलराउंडर और माखन लाल कश्यप को बेस्ट कैचर का अवार्ड दिया गया। गौरतलब है कि कबड्डी स्पर्धा 12 से 14 मार्च 2026 तक हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम की मेजबानी में आयोजित की गई।इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच बिलासपुर रीजन व जगदलपुर रीजन के बीच और दूसरा सेमीफाइनल मैच कोरबा पश्चिम व रायपुर सेंट्रल के बीच खेला गया। कोरबा पश्चिम के क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव अविनेश पाठक ने खेल के सफल आयोजन के लिए मुख्य अभियंता एचके. सिंह एवं खेल समिति से मिले सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन-

कबड्डी के राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 18 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें मनरूप कंवर, ईश्वर सिंह कंवर, राकेश बघेल, नरेंद्र दीवान, माखन लाल कश्यप, प्रवीण तिर्की, अनुज प्रताप सिंह, छगन चक्रधारी, राजेंद्र सिदार, विधाता पटेल, गुमान सिंह उर्वशा, प्रकाश सिंह कंवर, शैलेंद्र बट्टी, राम गुलाल दुग्गा, अरुण कंवर, सिरबल पुरामे, कृष्ण कुमार भैना और बिहारी लाल ध्रुव शामिल हैं।


Latest News

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात……

कोरबा, मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा...

More Articles Like This