नव वर्ष पर पर्यटन स्थलों पर गंदगी न फैलाए, पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी – जितेंद्र सारथी…..

Must Read

कोरबा, नववर्ष के अवसर पर जिलेवासियों से अपील करते हुए वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने कहा कि जब आप अपने परिवार एवं मित्रों के साथ पिकनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं प्राकृतिक क्षेत्रों में भ्रमण हेतु जाएं, तो वहाँ गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें,उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, बोतलें, पन्नी, डिस्पोज़ेबल प्लेट आदि का उपयोग कम करें तथा उपयोग के बाद कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें। हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बना सकते हैं।जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से यह भी आवाहन किया कि वे पर्यटन स्थलों, जलस्रोतों, जंगलों एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में अपनी सहभागिता निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।पिकनिक स्थलों पर खुलेआम शराब का सेवन न करें, साथ ही नशे के हालत में वाहन न चलाएं, हर वर्ष नशे के हालत में वाहन चलाने के कारण बड़ी दुर्घटनाए घटी जिसमें हर वर्ष कई दर्जन लोगों की मौत भी हुई हैं, साथ ही खुले आम शराब सेवन से अपने बच्चों के साथ अन्य दूसरों के बच्चों पर भी गलत असर पड़ता हैं, जो की बिल्कुल भी उचित नहीं हैं , बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता हैं, शराब सेवन करना न ही हमारी संस्कृति हैं और न ही हमारा संस्कार हैं।कोरबा जिले में बड़े पैमाने में अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों से भी अपने परिवार एवं मित्रों के साथ लोग आते हैं, जो एक अच्छा संदेश लेकर जाते हैं, इस पर भी हमें सोचने की जरूरत है, हमारे ही द्वारा गंदगी फैलाते हैं तो हमारे जिले का ही नाम और छवि आने वाले पर्यटनों पर गलत असर पड़ता हैं, इन सभी विषयों पर हम सभी को सोचने की जरूरत हैं।

🌱 स्वच्छता अपनाएं – प्रकृति बचाएं – नववर्ष को हरित बनाएं।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This