देवांगन महाकुंभ 2025 के आयोजन एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण हेतु अहम बैठक संपन्न…..

Must Read

कोरबा, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवांगन महाकुंभ 2025 का आयोजन 1 जून 2025, रविवार को किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों एवं समाज के चारों प्रकोष्ठों के समन्वय से संपन्न होगा।

इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कोरबा स्थित होटल टॉप एंड टाउन में आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में महाकुंभ के सफल आयोजन एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, कार्य विभाजन, आमंत्रण, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विमर्श किया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्षद,भाजयुमो जिला महामंत्री कोरबा एवं अध्यक्ष देवांगन समाज नरेन्द्र देवांगन, संरक्षक में झाकेंद्र देवांगन , महासचिव सनत देवांगन,डॉ प्रदीप देवांगन, छेदी लाल देवांगन , यशवंत देवांगन , लक्ष्मी चंद देवांगन , उपाध्यक्ष में भुवनेश्वर देवांगन, देवेंद्र देवांगन, दिलचंद देवांगन, जगन्नाथ देवांगन , लक्ष्मी देवांगन ,सचिव में आनंद देवांगन, मोतीलाल देवांगन, राजू देवांगन, श्यामनारायण देवांगन , शरद देवांगन, मीडिया प्रभारी अजय देवांगन, प्रकाश देवांगन,पार्षद एवं पंकज देवांगन,सह कोषाध्यक्ष महेंद्र देवांगन,विधिक सलाहकार लक्ष्मी देवांगन,,एफ आर देवांगन, सुरेश देवांगन, समेत समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे।
समाज के इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए एवं आवश्यक दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।
देवांगन महाकुंभ 2025 न केवल समाजिक एकता का प्रतीक होगा, बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत को भी नई दिशा प्रदान करेगा।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This