दिव्यांग बच्चों को डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा से जोड़ने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया एजुकेशनल किट का वितरण…..

Must Read

कोरबा,कलेक्ट्रेट कोरबा में समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के 05 पूर्ण दृष्टिबाधित दिव्यांग बालक-बालिकाओं को समावेशी शिक्षा के तहत समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त एजुकेशनल किट (स्मार्टफोन, स्मार्ट केन, स्मार्ट वॉच, स्टडी एलईडी लैम्प, मोबाइल स्कैनर स्टैंड, सिग्नेचर गाइड, टॉकिंग कैलकुलेटर आदि) का वितरण किया गया।कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा बच्चों के शिक्षण में सहयोग, डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने और दिव्यांग विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह किट प्रदान की गई।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, जिला मिशन समन्वयक बल्लभ दास वैष्णव, बीआरपी (समावेशी शिक्षक) जावेद अख्तर, ज्वाला सिंह सोलंकी एवं अरुणा शर्मा उपस्थित रहे। एक कदम और एनजीओ से आशुतोष ने समन्वय में सहयोग प्रदान किया।


Latest News

आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत…..

कोरबा, कृषि हमारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा आधुनिक कृषि...

More Articles Like This