दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर जंगल में छोड़ा……

Must Read

कोरबा, कोरबा जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मेले के समीप बिजली के तार पर एक 8 फीट का विशाल अजगर बैठा दिखाई दिया, मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन मौजूद थे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।सूचना मिलते ही कोरबा वन मंडल की अधिकृत रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी की टीम मौके पर पहुंची,टीम के सदस्य राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी, साहिल एवं बॉबी ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया और पूरी सावधानी, धैर्य तथा तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में सांप एवं अन्य वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवासों में पानी भरने के कारण बाहर निकल सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, न ही वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग अथवा अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वन्यजीव हमारे पर्यावरण और जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश….

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...

More Articles Like This