Monday, August 18, 2025

जिले में 15 नवंबर भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित….

Must Read

कोरबा , कलेक्टर सौरभ कुमार ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है। इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Latest News

आजादी के जश्न पर बुजुर्गों के लिए एनकेएच की नि:शुल्क होम चेकअप सेवा, 31 अगस्त तक देंगे विशेष सेवा, शहर के वरिष्ठ नागरिकों को...

कोरबा, समाज के उस वर्ग के लिए, जिन्होंने जीवन भर दूसरों का सहारा बनकर समाज के निर्माण में अहम...

More Articles Like This