जयंत कुमार खमारी (आईआरएसई), मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसईसीएल के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजली……

Must Read

बिलासपुर, 24 मई 2023 से एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे जयंत कुमार खमारी, इन्डियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (आईआरएसई), उम्र 50 वर्ष का दुःखद निधन हो गया। ज्ञात हो कि वे शासकीय कार्य से महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड गए हुए थे तथा 05 जून को संबलपुर से वापसी के दौरान रायगढ़ के पास उनका शासकीय वाहन इनोवा ट्रेलर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ छत्तीसगढ़ उपरांत दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ईलाज हेतु ले जाया गया जहाँ 12 जून को उनका दुःखद निधन हो गया। श्री खमारी के निधन से पूरा एसईसीएल परिवार स्तब्ध है एवं पूरा एसईसीएल परिवार दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।


Latest News

प्रेस रिपोर्टर क्लब का भव्य पुष्प होली मिलन समारोह हुआ संपन्न……

बिलासपुर, संगठन विस्तार पर आपसी चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य के तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर संगठन द्वारा पुष्प...

More Articles Like This