जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री…..

Must Read

कोरबा,कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की। सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी बस्ती में केजी-1 कक्षा में अध्ययन करेगी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे बच्ची के लिए गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की मांग की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुप्रिया की बच्ची के लिए स्कूल गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा जूते सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती सुप्रिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह पहल शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता एवं राहत प्राप्त हो सके।


Latest News

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा हेतु रवाना हुआ 20 सदस्यों का दल…..

कोरबा, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22...

More Articles Like This