जगद्गुरु रामभद्राचार्य महराज का श्रीराम कथा 22 से 30 सितंबर तक भवानी मंदिर दर्री में…..

Must Read

कोरबा, परम सौभाग्य एवं हर्ष की बात है कि पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन कोरबा में 22 सितंबर से 30 सितंबर तक भवानी मंदिर परिसर में बना हुआ भव्य मानस मंदिर जिसमे माता कौशल्या की गोद में शिशु के रूप में प्रभु श्री राम जी बैठे है।इस मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवम लोकार्पण समारोह के लिए जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का आगमन 21 को हो रहा है। वे चित्रकूट से चलकर भवानी मंदिर पहुंचे जहां गुरुजी की आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया ।22 सितंबर को मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात 11 बजे कार और बाइक रैली निकाली जाएगी। जो पावर हाउस रोड, टीपीनगर चौक, सीएसईबी चौक कोहड़ियां होते हुए भवानी मंदिर पहुंचेगा। शाम को 3 बजे दिव्य राम कथा का शुभारंभ होगा जो 7 बजे तक चलेगा। 22 सितंबर पहले दिन श्री राम कथा की महिमा सुनाई जाएगी।23 सितंबर को भगवान शिव के विवाह की कथा 24 सितंबर को भगवान श्री राम जन्मोत्सव की कथा
25 सितंबर को प्रभु श्री राम जी के बाल लीला की कथा 26 सितंबर को जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी के द्वारा माता सीता और श्री राम के विवाह कथा,27 सितंबर को श्री राम और केवट का प्रसंग ,28 सितंबर को श्री राम भरत मिलाप की कथा,29 सितंबर श्री राम सबरी की कथा
30 सितंबर को श्रीराम जी का राज्यभिषेक एवम कथा का विश्राम होगा।बाल्यकाल से आंखों की ज्योति न होने के बावजूद अपनी साधना और दिव्य ज्योति से जिन्होंने न सिर्फ सभी धर्म ग्रंथों का अध्ययन किया अपितु कई ग्रंथों की तो स्वयं ने रचना भी किया ।जिन्होंने रामजन्म भूमि पर ग्रंथों में वर्णित प्रमाण सर्वोच्च न्यायालय में देकर सबको चकित कर दिया ।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This