कोरबा, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती “समरसता समर्पण अभियान” के तहत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
इस मौके पर गुरु रविदास जी के मंदिर में 650 दीप प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही गुरु रविदास जी के बताए आदर्शों और संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का प्रण किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि संत रविदास जी ने पूरे जीवन समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश लहरे, बरखा रानी सहित मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभी ने गुरु रविदास जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में समरसता और सद्भाव बढ़ाने का संकल्प लिया।





