कोहड़िया में 16.69 लाख की लागत से बने प्राथमिक शाला भवन का पार्षद एवं भाजयूमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने किया लोकार्पण……

Must Read

कोरबा, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद (DMF) से 16 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला पीपरपारा (कोहड़िया) के नवीन भवन का लोकार्पण रविवार को पार्षद एवं भाजयूमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और DMF के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और नई पीढ़ी के लिए सुनहरा भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव तथा प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन जी का।कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या श्रीमती टोप्पो, शिक्षिका श्रीमती ऐली, खुशबू सहित भाजपा के कार्यकर्ता राम कश्यप, रवि पोर्ट, मधुकर, आशीष द्विवेदी, कृष्णा द्विवेदी, अजय महंत, दीनदयाल यादव, सोनाराम यादव, बबली मरकाम, सुनीता राव एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पार्षद नरेंद्र देवांगन के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में कोहड़िया में शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This