कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश,शक्ति केंद्रों से बूथों तक गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प, पवन साय ने किया मार्गदर्शित…..

Must Read

कोरबा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे शक्ति केंद्रों और बूथों तक नियमित संपर्क, बेहतर समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मार्गदर्शन प्राप्त किया।बैठक में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, सह संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए।


Latest News

डीएमएफ के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती,सीढ़ी मंगवाकर कलेक्टर ने मौके पर नपवाया सरिया, 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया...

कोरबा,कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज रविवार को खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से...

More Articles Like This