कलेक्टर ने लिया स्ट्रांग रूम और मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा….

Must Read

कोरबा , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज में निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण सहित निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को पैक करने, बेरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था के संबंध में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम आयुक्त,पीएचई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन, काउंटिंग रूम,डिस्पैच सेक्शन के संबंध में भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, लोक निर्माण विभाग के ईई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This