कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएंसमय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश……

Must Read

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके अंतर्गत नवीन अंत्योदय पात्रता कार्ड, वन पट्टे का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, सीपेट में प्रवेश, स्कॉलरशिप, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक की भर्ती में अनियमितता की शिकायत जांच, जमीन का सीमांकन, बैटरी ट्राई साइकिल, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, अतिक्रमण पर कार्यवाही , सड़क मरम्मत, पेंशन दिलाने, मुआवजा सहित अन्य विषयों के आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशकएवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई….

कोरबा,हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अक्टूबर में कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) हेमंत कुमार सिंह और कनिष्ठ...

More Articles Like This