Wednesday, February 11, 2026

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति एवं सीएसआर विभाग के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग का वितरण……

Must Read

सीपत, एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति एवं सीएसआर विभाग द्वारा दिनांक 22.फरवरी को आसपास के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। संगवारी महिला समिति एवं सीएसआर विभाग द्वारा परियोजना प्रभावित गाँव एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के जन-कल्याणकारी कार्य कराए जाते हैं। इसी क्रम में आसपास के ग्रामों के दिव्यांगजनों के जीवन में उत्साह भरने एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाने यह पहल किया जा रहा है।

इस अवसर पर बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजय कृष्ण पाण्डेय, परियोजना प्रमुख (सीपत) तथा संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा साधना पाण्डेय द्वारा तीन दिव्यांगजनों तुलसीराम यादव ग्राम कौड़िया, क़ृष्ण कुमार दुबे ग्राम खम्हरिया एवं लक्ष्मीनारायण साहु ग्राम गुड़ी को कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। लाभान्वित दिव्यांगजनों ने संगवारी महिला समिति के इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), अशोक कुमार, महाप्रबंधक सीपीजी 2 तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं वरिष्ठ महिला समिति सदस्या उपस्थित रहे l


Latest News

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण……

सीपत,एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा...

More Articles Like This