Wednesday, February 11, 2026

एनटीपीसी लारा ने युवा आवाज़ों को सशक्त बनाया: 10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का हुआ आयोजन……

Must Read

लारा, एनटीपीसी लारा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) के पूर्व प्रतिभागियों के लिए 10 दिवसीय सार्वजनिक भाषण और रंगमंच कार्यशाला का उद्घाटन 02 जून 2025 को फैज तैयब, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना) द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य है युवा लड़कियों को आज के आधुनिक समाज में संचार के कला कौशल एवं अभिनय के कला को हासिल करने की उद्देश्य से बनाया गया है जो की एनटीपीसी लारा का ग्रामीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

उद्घाटन समारोह में फैज तैय्यब, महाप्रबंधक (ओएंडएम), रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), जाकिर खान, मानव संसाधन प्रमुख, के साथ-साथ प्रेरणा महिला समिति के वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
कार्यशाला का आयोजन एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम) के अनुवर्ती कार्यक्रम के रूप में किया जा रहा है और इसका उद्देश्य सार्वजनिक भाषण और रंगमंच में संरचित गतिविधियों के माध्यम से संचार कौशल का निर्माण, आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। यह प्रतिभागियों को उनकी व्यक्तिगत और पारस्परिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक सहायक मंच प्रदान करता है।


Latest News

एनटीपीसी लारा द्वारा स्थापित स्मार्ट क्लास हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण……

लारा, NTPC लारा ने आस-पास के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए दो दिन की क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजन...

More Articles Like This