कोरबा, एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल, कोरबा द्वारा फ्लड लाइट लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमों HOP XI, GM O&M XI, CMO XI एवं DMP XIने उत्साहपूर्वक भाग लिया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को HOP XI एवं GM O&M XI के मध्य फ्लड लाइट की रोशनी में खेला गया, जिसमें HOP XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुष्पेंद्र मीणा को तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सतीश वी को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार नरेश मीणा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार शक्ति सिंह को प्रदान किया गया। वहीं, आउटस्टैंडिंग सीनियर क्रिकेट अवॉर्ड श्यामपदा दास शुक्ला को दिया गया।फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख बिभास घटक रहे। इस अवसर पर एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विनोद कोलहटकर, AGM (TAD)अतुल पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल समापन एनटीपीसी स्पोर्ट्स काउंसिल, कोरबा के महासचिव धनंजय राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव निरंजन मीणा, अजीत उरांव एवं धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं की सराहना की गई।



















