Wednesday, February 11, 2026

एनटीपीसी कोरबा द्वारा सुमेधा हाई स्कूल, प्राइमरी, मिडिल स्कूल के 260 विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया आयोजन……

Must Read

कोरबा, स्वचछता ही सेवा है के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।इसके साथ ही, समाज में जागरूकता फैलाने हेतु विद्यार्थियों को गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा विषय पर शिक्षित किया गया और इस बात पर ध्यान दिया गया कि वे समाज तक यह संदेश पहुँचा सके।

परिसर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए स्कूल परिसर में कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि विद्यार्थी इस विषय के प्रति अधिक जागरूक हो सकें। इसके साथ ही, स्कूल परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।

एनटीपीसी के आर.सी.बेन ने स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से, स्कूल के प्रत्येक छात्र की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाड़ा की योजना के तहत स्कूल के समीप ग्रामीण इलाकों की गलियों और बाज़ारों में रैली निकाली गई।आम लोगों से गांव को स्वच्छ रखने की अपील की और प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी।एनटीपीसी कोरबा द्वारा आस-पास के गाँवों में लगातार स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किए जा रहे हैं।


Latest News

नरेंद्र देवांगन को मिला प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व, बधाइयों का लगा तांता……

कोरबा, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक के रूप में निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन को...

More Articles Like This