एनटीपीसी कोरबा के सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विजयादशमी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया…..

Must Read

कोरबा,एनटीपीसी कोरबा के सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में रावण दहन का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख विभास घटक, एवं पूर्व परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना रहे।

दिन भर रूक रूक कर हो रहे बारिश के बावजूद भी हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया, आतिशबाजी से पूरे स्टेडियम को रंगीन रोशनी से जगमगा दिया, मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख विभास घटक, पूर्व परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना एवं अधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ रावण दहन की शुरुआत की, और उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर विजय और असत्य पर सत्य की स्थापना का प्रतीक है, और यह हमे समाज में एकजुटता और अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता है,इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा राम लीला का भव्य आयोजन हुआ।

एनटीपीसी द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में उत्साह पूर्वक भाग लिया, रावण दहन का कार्यक्रम धर्म,सत्य और सद्गुणों की शक्ति के असत्य और अन्याय पर विजय का प्रेरणादाई प्रतीक बना।इस दौरान एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारी मानव संसाधन यूनियन एसोसिएशन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बडी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।


Latest News

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु...

कोरबा, कोरबा जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया,...

More Articles Like This