कोरबा: कोरबा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देने के लिए एनकेएच ग्रुप ने कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने की घोषणा की है। 18 नवंबर 2024 से शुरू होने वाला यह अस्पताल कटघोरा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए सभी प्रमुख चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।

इस शुभ अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, और कई अन्य गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे।
कटघोरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राहत….
कटघोरा और इसके आस-पास के इलाकों में मरीजों को अक्सर इलाज के लिए कोरबा या अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी और उपचार में देरी होती थी। अब एनकेएच ग्रुप द्वारा कटघोरा में स्थापित इस मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल से स्थानीय निवासियों को समय पर और सुलभ उपचार मिल सकेगा।
यहां उपलब्ध प्रमुख सेवाएं……
एनकेएच मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) में निम्नलिखित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी:
स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति सेवाएं
जनरल सर्जन और सामान्य चिकित्सा
हड्डी रोग विशेषज्ञ
शिशु रोग विशेषज्ञ
आपातकालीन सेवाएं,इसके अलावा, अस्पताल में हृदय रोग, नेत्र रोग और अन्य विशेषज्ञ उपचार की सुविधाएं भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। यह अस्पताल एनएबीएच मान्यता प्राप्त है, जो उपचार की उच्चतम गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है।
20 साल का अनुभव और समर्पण…..
डॉ. एस. चंदानी, एनकेएच हॉस्पिटल के निदेशक, ने बताया, “हमारे पास 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है और हमेशा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने में विश्वास रखते हैं। कटघोरा में इस अस्पताल के उद्घाटन से अब स्थानीय लोगों को समय पर और नजदीक में ही उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।”
आधुनिक उपकरणों से लैस अस्पताल….
इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को उन्नत इलाज मिलेगा। भविष्य में और भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि कोरबा और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोग किसी भी प्रकार के गंभीर रोग का इलाज नजदीक में ही करवा सकें।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कटघोरा का नया चेहरा.=..=..
कटघोरा के इस मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के साथ, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया युग शुरू होगा। यह परिवारों, बुजुर्गों, और कार्यशील व्यक्तियों के लिए न केवल उपचार की सुलभता लाएगा, बल्कि समय पर इलाज सुनिश्चित करेगा।