एचटीपीएस परिसर में रोपे गए फलदार व देसी पौधे,अभियान ’एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत मुख्य अभियंता एचके सिंह और पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने लगाए पौधे…..

Must Read

कोरबा,हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में इस मानसून के लिए पौधरोपण की शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचके सिंह एवं मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर द्वारा अपने हाथों से देसी पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गुरूवार को फलदार व स्थानीय प्रजाति के सैकड़ों पौधे मिनी हाइडल प्लांट के परिसर में रोपे गए। इस मानसून सीजन में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ने 22500 नग पौधे रोपने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने कहा कि पौधे लगाना कोई नया काम नहीं हैं। हमें प्रकृति से जो मिला है, उन्हें ही हम लौटाने का प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल कोरबा के मंडल प्रबंधक दिवाकर पाठक एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके. पांडे, पीके. जोशी, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरित अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत अपने हाथों से पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसके नायर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समन्वय अधीक्षण अभियंता राजेश बंजारा एवं संचालन सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके द्वारा किया गया।


Latest News

एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशकएवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई….

कोरबा,हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अक्टूबर में कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) हेमंत कुमार सिंह और कनिष्ठ...

More Articles Like This