एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखें: महापौर,
सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन,…..

Must Read

कोरबा, जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ घण्टाघर कोरबा से प्रारंभ होकर मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय से होते हुए घण्टाघर कोरबा में समाप्त हुआ। स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं दिनेश नाग, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों, नागरिकगण और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

स्वतंत्रता दौड़ के अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने दौड़ में शामिल सभी धावकों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि जिस प्रकार आज के दौड़ में सभी ने उत्साह दिखाया है उसी प्रकार सभी के जीवन मे भी उत्साह, उमंग व भाईचारा बना रहे। महापौर ने देश के ऐसे सपुत जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपनी शहादत देकर गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाई, उनको नमन किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला, क्रीड़ा अधिकारी दीनू पटेल, नगर पालिक निगम एवं यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, व्यायाम शिक्षकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Latest News

55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा,पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा……

कोरबा, ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन में कोरबा जिला जेल...

More Articles Like This