उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं,रक्षाबंधन पर ’बहनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण…..

Must Read

रायपुर, 08 अगस्त 2025, प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।मंत्री श्री देवांगन ने कहा, रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक गहरा भावनात्मक बंधन है, जो हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत करता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि रिश्तों को निभाना और एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना हमारी सबसे बड़ी सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है।इस शुभ अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने जानकारी दी कि कोरबा जिले में ‘बहनी मन संग राखी के तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कोरबा की भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बहनों एव जिले की बहनों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम शनिवार 9 अगस्त को डी-1 बंगला, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है l


Latest News

बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय,• मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में...

रायपुर,वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी)...

More Articles Like This