आज सांसद ज्योत्सना महंत की नामांकन रैली में उमड़ेगा रेला……

Must Read

कोरबा,कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा आज 16 अप्रैल, मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसके पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर में नामांकन सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात वे रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगी। ज्योत्सना महंत के नामांकन रैली में 2 दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पूरे संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हजारों की संख्या में रहेगी। कांग्रेस परिवार ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल सहित सभी अनुषंगी संगठनों के कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This