आकृति महिला मंडल ने मनाया बसंत पंचमी एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस…….

Must Read

जांजगीर,अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय काॅलोनी में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा 14 फरवरी को बसंत पंचमी एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव एवं डाॅ. महेश्वर स्नेही का स्वागत महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता बंजारा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों द्वारा देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। ‘सर्व तीर्थमयी माता, सर्व तीर्थमयी पिता’ की भावना को चरितार्थ करते हुए आकृति महिला मंडल के सदस्यों ने माता-पिता को पुष्पाहार एवं श्रीफल देकर उनका सत्कार किया गया। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने महिला मंडल के प्रयासों की सराहना करते उन्हें बधाइयां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आकृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष रुबी श्रीवास्तव, सचिव प्रीति बंजारे, सहसचिव शैला जॉर्ज, प्रेमलता जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा तारेंद्र, क्रीड़ा सचिव गोल्डी नेताम, सांस्कृतिक सचिव नीतू देवदत्त एवं रीना सिंह धुरंधर का प्रमुख योगदान रहा।


Latest News

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज,पीड़ित महिला का आरोप – “रास्ता मांगने पर गाली-गलौज,...

जांजगीर-चांपा, जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलवाही (लगरा) में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।...

More Articles Like This