अभ्युदय पूर्व छात्र सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर प्रगतिनगर का भव्य आयोजन 18 जनवरी को…..

Must Read

कोरबा, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रगति नगर, एन.टी.पी.सी., कोरबा द्वारा “अभ्युदय” शीर्षक से पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026, रविवार को विद्यालय परिसर में किया जा रहा है।इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद् के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं सचिव हर्षवर्धन गुप्ता ने विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके सभी पूर्व छात्र–छात्राओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल मिलन का अवसर नहीं, बल्कि गुरुजनों के सान्निध्य में अपने संस्कारों, स्मृतियों और मूल्यों को पुनः जीवंत करने का अनुपम मंच है।
विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम संयोजक आचार्य अशोक चंद्रवशी, आचार्य दुर्गा प्रसाद नामदेव, प्रधानाचार्य परसराम देवांगन सहित समस्त आचार्यगण एवं शिक्षकगण पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में लगभग 200 से अधिक पूर्व छात्रों के सम्मिलित होने का अनुमान है। यह आयोजन पूर्व छात्रों को एक सूत्र में बाँधने के साथ-साथ विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।विद्यालय परिवार ने सभी पूर्व छात्र–छात्राओं से समय पर उपस्थित होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This