“अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस“ पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन,खेलकूद सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांग विद्यार्थी बने प्रतिभागी……

Must Read

कोरबा, “अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस“ के अवसर पर कोरबा नगर के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में जिला स्तरीय कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन सम्मिलित हुए । कार्यकम में दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही उनके मध्य विविध खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।समाज कल्याण विभाग द्वारा समस्त दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को स्कूल बेग वितरण किया गया एवं खेलकुद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री डिम्पल भेडिया सहित दिव्यांग आईकॉन लक्ष्मी प्रसाद निषाद एवं शैलेन्द्र श्रीवास,पन्नालाल बांधे (दिव्यांग) एवं जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय व उप संचालक समाज कल्याण विभाग सिनीवाली गोयल, डीएमसी मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Latest News

निगम के वार्ड क्र. 20, 31 व 32 में 02 करोड़ 76 लाख रूपये के होंगे नये विकास कार्य,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर...

कोरबा,नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 20, 31 एवं 32 में 02 करोड़ 76 लाख रूपये...

More Articles Like This