अंगदान देहदान करने वालो का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाए…

Must Read

कोरबा,छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोरबा आगमन पर सामाजिक बैठक अंगदान देहदान नेत्रदान के संबध में ज्ञापन सौंपा।मनीष अग्रवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा अंगदान देहदान नेत्रदान के क्षेत्र में काफी कार्य किए जा रहे है।मनीष अग्रवाल ने अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से निवेदन किया की अंगदान देहदान करने वालो का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाए साथ ही कुछ राशि भी सहयता स्वरूप प्रदान की जाए इससे लोगो को अंगदान देहदान के प्रति जागरूकता आयेगी और कई जरूरतमंद लोगो को एक नई जिंदगी मिलेगी।ओडिसा सरकार द्वारा अंगदान देहदान करने वालो को मरणोपरांत राष्ट्रीय सम्मान के साथ अत्येष्टी की घोषणा की गई है।नेत्रदान की सुविधा छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों में है,अगर यह सुविधा सभी जिलों में हो तो जो सिर्फ नेत्रदान करना चाहते है उनके लिए आसान हो जायेगा।अंगदान देहदान का छत्तीसगढ़ में बहुत ही कम लोग संकल्प ले रहे है मंच के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है अगर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विषय को लेते है तो इस क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आ सकता है।मुख्यमंत्री ने इस संबध में सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के साथ पूर्व राष्ट्रीय संयोजक नीरज अग्रवाल कोरबा मारवाड़ी युवा मंच से विकास मित्तल,दीपक अग्रवाल,उत्कर्ष अग्रवाल,प्रियम अग्रवाल,अंकित केडिया,आयुष अग्रवाल,सनी मित्तल,दर्री जमनीपाली शाखा से अंजय अग्रवाल, राकेश गोयल,मधुर अग्रवाल,अरुण केडिया एवं अन्य मंच साथी उपस्थित रहे।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This