साइबर ठगी के नए हथकंडे : ‘परीक्षा में पास कराने’ का झांसा देकर की जा रही धोखाधड़ी – कोरबा पुलिस की अपील….

Must Read

कोरबा, कोरबा पुलिस आमजन, विशेषकर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील करती है कि वे ‘परीक्षा में पास कराने’ या ‘अंक बढ़वाने’ के नाम पर आने वाले किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल से सावधान रहें। हाल ही में यह देखा गया है कि परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों एवं उनके पालकों को निशाना बनाकर कुछ साइबर अपराधी खुद को शिक्षा बोर्ड या स्कूल प्रबंधन का अधिकारी बताकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं।
यह असामाजिक तत्व विद्यार्थियों को परीक्षा में पास कराने या अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर अभिभावकों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि इस प्रकार की कोई प्रक्रिया न तो वैध है और न ही किसी अधिकृत माध्यम से संचालित की जाती है।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील:

किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज में किए गए दावों पर विश्वास न करें।
शिक्षा मंडल या किसी सरकारी संस्था की ओर से इस प्रकार की कोई सेवा नहीं दी जाती है।किसी भी संदिग्ध बातचीत, कॉल, या मैसेज का स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग आदि सुरक्षित रखें।ऐसी किसी भी ठगी की कोशिश की तुरंत सूचना निकटतम थाना या साइबर सेल को दें।


Latest News

न्यूक्लियस क्लब में नौ दिवसीय गरबा-डांडिया उत्सव का भव्य समापन,कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि...

कोरबा, एनटीपीसी कोरबा के न्यूक्लियस क्लब समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय गरबा एवं डांडिया रास उत्सव का...

More Articles Like This