श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी…….

Must Read

कोरबा, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसला बताया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व कमी की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती कर इसे मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।

वैश्विक संकट में भी जनता को राहत*

गोपाल मोदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।

मोदी सरकार हर संकट में जनता के साथ,

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह साबित किया है कि वह हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This