वनाँचल ग्राम कोरकोमा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

Must Read

कोरबा, हर घर तिंरगा कार्यक्रम तथा वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर वनाँचल ग्राम कोरकोमा में 17 अगस्त 2026 को “वन्देमातरम” थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिला प्रशासन कोरबा एवं जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा ग्राम कोरकोमा में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय तिरंगा यात्रा में जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं संजय राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा ने सम्मिलित होकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों, बिहान दीदीयों एवं ग्रामवासियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं, युवाओं, ग्रामवासियों को “माय भारत युवा कार्यक्रम” के तहत संचालित किए जा रहें नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलाई।तिरंगा यात्रा का समापन ग्राम पंचायत कोरकोमा के चौक में हुआ, जहाँ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय गीत “वन्देमातरम” का सामूहिक गान किया तथा उसके पश्चात राष्ट्रगान “जन गण मन” का सामूहिक गान किया गया।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में ग्राम कोरकोमा के सरपंच तेजराम राठिया, जनपद सदस्य डोलेश्वरी राठिया, पंच उमेश्वर सोनी, पीओ आशुतोष मिश्रा, करारोपण अधिकारी आर एस कँवर,बीपीएम अलिंगजोर तिर्की, ज्योति राज, निशा यादव, हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरकोमा के व्याख्याता-शिक्षकगण- ज्योति मिश्रा, डालियाक़र, नीता वर्मा, अभिलाषा विश्वकर्मा, विनीता पाटले, उमा ध्रुव सहित छात्र – छात्राएं, युवा, बिहान समूह की महिलायें,ग्रामवासी उपस्थित थे।


Latest News

महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का वितरण, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित…..

कोरबा ,श्रावण शुक्ल पंचमी आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक जी की जयंती के अवसर पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब...

More Articles Like This