Thursday, February 12, 2026

युवा दिवस पर स्वयंसेवकों को किया सम्मानित…..

Must Read

कोरबा, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर संबद्धता प्राप्त अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा दिनांक१२/०१/२०२४ युवा दिवस समारोह संपन्न हुआ विवेकानंद जी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार झा एवं शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल, राजेश प्रकाश ऐक्का महाविद्यालय के समस्त सहायक अध्यापक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

रा,से, यो के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी तथा सरस्वती मां के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया, स्वयं सेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत एवं नारों के माध्यम से युवा दिवस मनाया, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार जानी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्ह पर चलते हुए युवाओं को अनुशासित रहने की सलाह दी एवं शिकागो धर्म सम्मेलन की बात बताइए कि कितना संघर्षपूर्ण उनका जीवन रहा, छात्र-छात्राओं को रंगोली प्रतियोगिता, नशा मुक्त समाज के लिए युवा के थीम पर महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र द्वारा पुरुस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी गौरी वानखेड़े द्वारा किया गया।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This