मितानिन सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन …..

Must Read

कोरबा, वार्ड क्रमांक 32 कोसाबाड़ी के डिंगापुर सामुदायिक भवन में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वार्ड 32 कोसाबाडी के पार्षद अजय गोड और वार्ड 33 के पार्षद पालूराम साहू के सौजन्य से डिंगापुर सामुदायिक भवन में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन के द्वारा मितानिन बहनों को साल एवं पुष्प गुच्छों से सम्मानित किया गया। इस कार्य क्रम में मुख्य रूप से आनंद पालीवाल,मंजू सिंह,सुमन सोनी, रमामिरी,ललेश दुबे रामकुमार राठौर, पूर्व पार्षद नीलांबर कवर, मनसाय साहू, ओमप्रकाश दुबे महराज, भजन सिंह कवर, बलदेव दीवान, दीपक सिंह,भूपेंद भाई, सहोदरा, फूलमती, राजमोहनी भगत, मालती सारथी, सावित्री देवी विनिता, संतोषी लेदर दीदी सरोज साहू के साथ साथ वार्ड के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवम मातृशक्ति उपस्थित रहे‌।


Latest News

एचटीपीएस में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस……

कोरबा, हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।...

More Articles Like This