कोरबा,भारतीय स्टेट बैंक व जिला पंचायत कोरबा के तत्वाधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, कोरबा द्वारा 02.11.2026 से 02.12.2026 तक ड्रेस डिजाइनिंग (सिलाई मशीन) (महिला) प्रशिक्षण का निःशुल्क आवासीय प्रषिक्षण दिया जावेगा। इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल के बी.पी.एल. राशन कार्ड एवं नरेगा जाॅब कार्ड धारी परिवार के युवक जो कि (उम्र 18 से 50 और न्युनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण) को दिया जावेगा एवं प्रषिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड और अंकसूची की छायाप्रति के साथ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, तहसील कार्यालय के निकट हाउसिंग बोर्ड रोड, पंजीयक कार्यालय के बगल, कोरबा में संपर्क कर सकते है। इच्छुक आवेदक आवेदन फार्म अंतिम दिवस दिनांक 31.10.2026 तक कार्यालय में आकर अपना पंजीयन करा लेंवे।
संपर्क न. आरसेटी कोरबा – 8839120657,7999984982















