भाजपा महापौर प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत ने पुरानी बस्ती और धनुवार पारा में नुक्कड़ सभा को किया सम्बोधित……

Must Read

कोरबा, भाजपा की कोरबा नगर निगम की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने शुक्रवार को शहर के कई वार्डों का सघन दौरा कर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।पुरानी बस्ती और धनुवार पारा में जनसम्पर्क के दौरान पार्षद प्रत्याशियों के साथ संजू देवी राजपूत ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

श्रीमती राजपूत ने कहा की बीते 10 साल में कांग्रेस ने शहर को विकास के नाम पर गड्ढे, बजबजाती नाली, गुणवत्ता विहीन काम के अलावा कुछ नहीं दिया। वादों के नाम पर कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को विष्णुदेव सरकार द्वारा तेजी से पूरी की जा रही है। आज सभी दीदी और माताओ को हर महीने महतारी वंदन का 1 हज़ार रूपए मिल रहा है।श्रीमति राजपूत ने कहा की कोरबा नगर विधायक, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा सिर्फ एक साल में शहर के विकास के लिए 400 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई जा चुकी है। हर वार्ड में कार्य शुरू हो चुके हैं। आने वाले 4 वर्षों में इसी रफ़्तार के साथ राशि निगम को मिलेगी, निगम में भाजपा की सरकार होगी तो विकास कार्य समय पर होंगे और क्वालिटी के साथ होंगे। निगम में कांग्रेसराज के 10 साल के बदहाली पर विष्णुदेव सरकार के सिर्फ 10 महीने ही भारी है। महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि आपके हर एक वोट से कोरबा शहर के हर बस्ती, हर वार्ड को समृद्ध बनाना ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है।इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद प्रत्याशी धनश्रीसाहू, मीना शर्मा, सतविंदर सिंह समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Latest News

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण…….

कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय...

More Articles Like This